भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने आंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी

Published by
भाषा
Last Updated- April 14, 2023 | 9:10 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तीकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। जय भीम!” इस ट्वीट के साथ मोदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए अपने भाषणों पर आधारित एक वीडियो भी साझा किया।

आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था।

First Published : April 14, 2023 | 9:09 AM IST