भारत

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम लला की पुरानी मूर्ति नई के सामने रखी जाएगी

भगवान राम की तीन मूर्तियों का निर्माण किया गया था, जिनमें से मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना गया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- January 21, 2024 | 10:48 PM IST

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने कहा है कि अस्थायी मंदिर में रखी राम लला की पुरानी मूर्ति को नई मूर्ति के सामने रखा जाएगा, जिसे 22 जनवरी को यहां मंदिर में प्रतिष्ठित किया जाएगा। पिछले सप्ताह राम मंदिर के गर्भगृह में 51 इंच की रामलला की मूर्ति रखी गई थी।

भगवान राम की तीन मूर्तियों का निर्माण किया गया था, जिनमें से मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना गया है। यह पूछे जाने पर कि अन्य दो मूर्तियों का क्या होगा, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने कहा, ‘हम उन्हें पूरे आदर और सम्मान के साथ मंदिर में रखेंगे। एक मूर्ति हमारे पास रखी जाएगी क्योंकि प्रभु श्री राम के वस्त्र और आभूषणों को मापने के लिए हमें इसकी आवश्यकता होगी।’

राम लला की मूल मूर्ति के बारे में गिरि ने कहा, ‘इसे राम लला के सामने रखा जाएगा। मूल मूर्ति बहुत महत्त्वपूर्ण है। इसकी ऊंचाई पांच से छह इंच है।

First Published : January 21, 2024 | 10:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)