भारत

मुंबई में संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन अप्रैल में 11 प्रतिशत बढ़कर 11,628 यूनिट पर पहुंचा: रिपोर्ट

मुंबई के बाजार में मकान खरीदने वालों के सकारात्मक रुख के बीच मुंबई में संपत्ति पंजीकरण 2024 में लगातार चौथे महीने 10,000 से अधिक रहा।’’

Published by
भाषा   
Last Updated- May 01, 2024 | 11:43 AM IST

बृहन्मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में मजबूत आवास मांग के दम पर संपत्तियों का पंजीकरण अप्रैल में 11 प्रतिशत बढ़कर 11,628 इकाई हो गया। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। मुंबई में अप्रैल 2023 में 10,514 इकाइयों का पंजीकरण हुआ था।

नाइट फ्रैंक के अनुसार, ‘‘पिछले महीने 11,628 इकाइयों का पंजीकरण हुआ। मुंबई के बाजार में मकान खरीदने वालों के सकारात्मक रुख के बीच मुंबई में संपत्ति पंजीकरण 2024 में लगातार चौथे महीने 10,000 से अधिक रहा।’’ कुल पंजीकृत संपत्तियों में से 80 प्रतिशत आवासीय इकाइयां हैं।

Also read: PM मोदी को यदि तीसरा कार्यकाल मिला तो PLI योजना का बेहतर ढंग से होगा क्रियान्वयन

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, ‘‘बाजार की सकारात्मक परिस्थितियों ने राज्य के खजाने को काफी बढ़ावा दिया, जिससे अप्रैल में राजस्व संग्रह अब तक का सर्वाधिक रहा। अप्रैल में संपत्ति पंजीकरण में तेजी आई है…यह सकारात्मक गति जारी रहने की उम्मीद है, जो मजबूत आर्थिक वृद्धि व स्थिर ब्याज दरों से प्रेरित है, जिनके स्थिर रहने की उम्मीद है।’’

First Published : May 1, 2024 | 11:43 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)