भारत

दिल्लीवालों को आज मिलेगी गर्मी से राहत, हल्की बारिश होने की संभावना

IMD ने बताया कि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है

Published by
भाषा   
Last Updated- June 28, 2023 | 3:29 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे साक्षेप आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर 83 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

First Published : June 28, 2023 | 10:18 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)