भारत

Republic Day 2024: हथियारों का पता लगाने वाली स्वदेशी प्रणाली ‘स्वाति’, मोबाइल ब्रिजिंग प्रणाली ‘Sarvatra’ का प्रदर्शन

Republic Day 2024: ‘स्वाति’ को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने तैयार किया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- January 26, 2024 | 11:45 AM IST

Republic Day 2024: देश के 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में शुक्रवार को हथयारों का पता लगाने वाली स्वदेश विकसित रडार प्रणाली ‘स्वाति’, मोबाइल ब्रिजिंग प्रणाली ‘सर्वत्र’, ड्रोन जैमर प्रणाली और आधुनिक रेडियो आवृत्ति निगरानी प्रणाली का प्रदर्शन किया गया।

‘स्वाति’ को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने तैयार किया है। परेड में इस प्रणाली के बाद कोर ऑफ इंजीनियर्स की ‘सर्वत्र’ मोबाइल ब्रिजिंग प्रणाली, मोबाइल ड्रोन जैमर प्रणाली और आधुनिक रेडियो आवृत्ति निगरानी प्रणाली को प्रदर्शित किया गया।

परेड में मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली भी आकर्षण का केंद्र रही जो 300 किलोमीटर तक की रेंज में हवाई क्षेत्र में निगरानी रख सकती है और 70 किलोमीटर तक की रेंज में आसमान में दुश्मन के प्लेटफॉर्म पर निशाना साध सकती है।

First Published : January 26, 2024 | 11:41 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)