भारत

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की गोली मारकर की हत्या

उसने बताया कि मोहम्मद शफी को आज तड़के एक मस्जिद के अंदर गोली मार दी गई।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 24, 2023 | 10:04 AM IST

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार को आतंकवादियों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि मोहम्मद शफी को आज तड़के एक मस्जिद के अंदर गोली मार दी गई।

कश्मीर जोन पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आतंकवादियों ने गेंटमुल्ला, शीरी बारामूला में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफी पर मस्जिद में अजान पढ़ते समय गोलियां चलाईं जिससे उनकी मौत हो गई।’’

पुलिस ने कहा कि घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

First Published : December 24, 2023 | 10:04 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)