भारत

SBI ने बॉन्ड से 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए

एसबीआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह राशि वरिष्ठ असुरक्षित अस्थिर दर वाले ऋणपत्रों के जरिए जुटाई गई है।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 14, 2024 | 4:16 PM IST

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने कारोबार बढ़ाने के लिए बॉन्ड के जरिये 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 830 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

एसबीआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह राशि वरिष्ठ असुरक्षित अस्थिर दर वाले ऋणपत्रों के जरिए जुटाई गई है। इसकी परिपक्वता अवधि तीन साल है।

एसबीआई ने बताया कि ये बॉन्ड 20 जून, 2024 तक उसकी लंदन शाखा के जरिये जारी किए जाएंगे।

First Published : June 14, 2024 | 4:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)