भारत

झारखंड: राजग में सीट बंटवारा महाराष्ट्र: एमवीए में रस्साकशी

राउत के मुताबिक विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी में 288 सीटों में 200 सीटों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन विदर्भ और मुंबई की सीटों को लेकर खींचतान जारी है।

Published by
बीएस संवाददाता   
Last Updated- October 19, 2024 | 11:07 AM IST

झारखंड में भाजपा 68, ‘ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन’ (आजसू) 10, जनता दल (यूनाइटेड) दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। यहां कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

इसी प्रकार महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में टिकट बंटवारे पर मतभेद सामने आ रहे हैं। शिवसेना (उद्धव) के नेता संजय राउत ने गठबंधन सहयोगियों में सीट बंटवारे में देर पर निराशा जताई है। यहां भाजपा नीत महायुति गठबंधन जीत का दावा कर रहा है। एमवीए घटक दलों की बैठक के बाद संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस के नेता निर्णय लेने में सक्षम नहीं है, उन्हें बार-बार सूची दिल्ली भेजनी पड़ती है और फिर चर्चा होती है। उन्होंने सीट बंटवारे पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक तथा महाराष्ट्र के लिए पार्टी प्रभारी रमेश चेन्निथला से बात की है। वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी बात करेंगे।

राउत के मुताबिक विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी में 288 सीटों में 200 सीटों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन विदर्भ और मुंबई की सीटों को लेकर खींचतान जारी है।

झारखंड विधान सभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीटों लगभग सहमति बन गई है। इसके मुताबिक, भाजपा 68, ‘ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन’ (आजसू) 10, जनता दल (यूनाइटेड) दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

First Published : October 19, 2024 | 11:07 AM IST