भारत

Skoda Auto का चाकन सुविधा से एक्सपोर्ट 6,00,000 इकाइयों के पार

एसएवीडब्ल्यूआईपीएल, जर्मन ऑटोमोटिव विनिर्माण फॉक्सवैगन समूह की भारतीय अनुषंगी कंपनी है।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 17, 2023 | 1:31 PM IST

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SAVWIPL) की पुणे स्थित चाकन सुविधा से कार निर्यात करने का आकंड़ा 6,00,000 इकाइयों के पार पहुंच गया है।

एसएवीडब्ल्यूआईपीएल, जर्मन ऑटोमोटिव विनिर्माण फॉक्सवैगन समूह की भारतीय अनुषंगी कंपनी है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीयूष अरोड़ा ने कहा, ‘‘ भारत से निर्यात हमारी वैश्विक रणनीति का अभिन्न हिस्सा है। 6,00,000 इकाइयों का आंकड़ा पार करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति और यहां की इंजीनियरिंग क्षमताएं हमारे बढ़ते निर्यात की कुंजी रही है।’’

फॉक्सवैगन समूह ने 2011 में भारत से निर्यात शुरू किया था।

यह भी पढ़ें :  2024 तक JPMorgan index में शामिल हो सकते हैं भारतीय सॉवरेन बॉन्ड- Pictet

First Published : August 17, 2023 | 1:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)