This is an AI-generated image for reference
भारत में लाइटिंग और स्मार्ट होम सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। आगे इसके और रफ्तार पकड़ने की संभावना है। इसका मुख्य कारण इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी आधारित सिस्टम), मानव-केंद्रित लाइटिंग और वॉयस कंट्रोल तकनीक का बढ़ता उपयोग माना जा रहा है। इस उद्योग ने अगले साल ‘लाइटिंग वर्ल्ड एंड होम टेक एक्सपो’ शुरू करने की घोषणा की है। यह बी2बी और बी2सी दोनों के लिए एक बड़ा मंच होगा।
इलेक्ट्रिक लैंप एंड कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी एल्कोमा (ELCOMA) के मुताबिक वर्ष 2025 में लगभग 3.83 अरब डॉलर का भारतीय लाइटिंग मार्केट 2031 तक 5.12 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। वहीं स्मार्ट लाइटिंग मार्केट 2025 के करीब 1.2 अरब डॉलर से बढ़कर 2034 तक 11.5 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है। इसका मुख्य कारण आईओटी आधारित सिस्टम, मानव-केंद्रित लाइटिंग और वॉयस कंट्रोल तकनीक का बढ़ता उपयोग है। भारत का स्मार्ट होम मार्केट 2025 के 5.2 अरब डॉलर से बढ़कर 2031 तक 24.1 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। एल्कोमा के अध्यक्ष पराग भटनागर ने कहा कि भारत का लाइटिंग उद्योग तेजी से स्मार्ट, कनेक्टेड और टिकाऊ तकनीक की ओर बढ़ रहा है।
Also Read | कैबिनेट का बड़ा फैसला, नागपुर एयरपोर्ट बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएं
लाइटिंग और स्मार्ट होम उद्योग ने अगले साल ‘लाइटिंग वर्ल्ड एंड होम टेक एक्सपो’ शुरू करने की घोषणा की है। यह एक्सपो दिल्ली के भारत मंडपम में 14 से 16 जनवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा। यह बी2बी और बी2सी दोनों के लिए एक बड़ा मंच होगा, जहां लाइटिंग और स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी से जुड़ी पूरी श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी। इसमें लैंप, लाइटिंग उपकरण, कंपोनेंट्स, ऑटोमेशन सिस्टम, एवी इंटीग्रेशन, ऊर्जा प्रबंधन और स्मार्ट होम समाधान शामिल होंगे। भटनागर ने कहा कि यह मंच नवाचार, उद्योग सहयोग और भविष्य की तकनीकों को बढ़ावा देगा। इस एक्सपो को एल्कोमा के साथ मिलकर आयोजित करने वाली ऐस एक्जीबिशंस (ACEXM7) इवेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनुप्रीत सिंह जग्गी ने कहा कि यह कार्यक्रम स्मार्ट सिटी मिशन और भारत के टिकाऊ विकास लक्ष्यों के अनुरूप है। यह कारोबार, नवाचार और ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों को बढ़ावा देगा।