भारत

सोरेन ने मंत्रियों को विभाग बांटे

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संजय प्रसाद यादव को श्रम, रोजगार एवं प्रशिक्षण, जबकि कांग्रेस के इरफान अंसारी को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग दिया गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 06, 2024 | 10:05 PM IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया, जबकि कारागार सहित गृह, कैबिनेट सचिवालय और कई अन्य विभाग अपने पास ही रखे हैं। एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी।

कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण किशोर को वित्त, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के चमरा लिंडा को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विभाग आवंटित किए गए। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संजय प्रसाद यादव को श्रम, रोजगार एवं प्रशिक्षण, जबकि कांग्रेस के इरफान अंसारी को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग दिया गया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार, पथ निर्माण, भवन निर्माण विभाग अपने पास ही रखे हैं और इन्हें वितरित किया जाना अभी बाकी है। झारखंड में 11 विधायकों ने गुरुवार को मंत्री पद की शपथ ली थी। भाषा

First Published : December 6, 2024 | 10:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)