भारत

सपा विधायक मनोज पांडेय ने मुख्‍य सचेतक पद से इस्‍तीफा दिया

मनोज कुमार पांडेय ने राज्‍य में चल रहे राज्‍यसभा चुनाव के बीच मंगलवार को समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 27, 2024 | 11:04 AM IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक मनोज कुमार पांडेय ने राज्‍य में चल रहे राज्‍यसभा चुनाव के बीच मंगलवार को समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया। पांडेय ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लिखे पत्र में कहा, “आपने मुझे उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। मैं मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे रहा हूं, कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।” पांडेय रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वह अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को राज्यसभा की 10 सीटों के लिए मतदान जारी है।

First Published : February 27, 2024 | 11:04 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)