भारत

Jammu Kashmir: सेना के वाहन में संदिग्ध विस्फोट, आग लगने से 5 जवानों की मौत

Published by
भाषा
Last Updated- April 20, 2023 | 6:50 PM IST

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के एक वाहन में एक संदिग्ध विस्फोट के बाद आग लग जाने से कम से कम पांच जवानों की मौत हो गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भाता धुरियान क्षेत्र में एक राजमार्ग पर यह घटना घटी।

सूत्रों ने प्रारंभिक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आकाशीय बिजली गिरने की वजह से यह विस्फोट हुआ।

उन्होंने बताया कि दो-तीन जवानों की जान चली गई। मौके पर सेना के जवान और पहुंच गए हैं। घटनास्थल पुंछ से 90 किलोमीटर दूर है।

First Published : April 20, 2023 | 6:39 PM IST