भारत

Swati Maliwal Case: मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले चोट के निशान

Maliwal Case: FIR में मालीवाल ने दावा किया कि कुमार ने उन पर ‘पूरी ताकत से बार-बार’ प्रहार किया और उन्हें ‘‘सात-आठ बार थप्पड़ और लात से मारा।’’

Published by
भाषा   
Last Updated- May 18, 2024 | 12:34 PM IST

आम आदमी पार्टी (आप) सांसद स्वाति मालीवाल बाएं पैर के पिछले हिस्से और दाहिने गाल पर चोट के निशान हैं। उनकी मेडिकल रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

मालीवाल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहयोगी बिभव कुमार ने कथित तौर पर हमला किया था।

मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर खुद पर हमला करने के लिए कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसके बाद यह मामला सामने आया। प्राथमिकी में मालीवाल ने दावा किया कि कुमार ने उन पर ‘पूरी ताकत से बार-बार’ प्रहार किया और उन्हें ‘‘सात-आठ बार थप्पड़ और लात से मारा।’’

मालीवाल की चिकित्सकीय जांच शुक्रवार को की गई। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उनके (मालीवाल) ‘‘बाएं पैर के पिछले हिस्से में लगभग 3×2 सेंटीमीटर आकार के और दाहिनी आंख के नीचे गाल पर लगभग 2×2 सेंटीमीटर आकार के चोट के निशान हैं।’’

First Published : May 18, 2024 | 12:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)