भारत

ISRO से संबंधित जगह समझे जा रहे स्थल को आम लोगों की पहुंच से बाहर किया गया

केंद्र ने शुक्रवार को तमिलनाडु में एक ‘स्थल’ को आम लोगों की पहुंच से बाहर घोषित कर दिया

Published by
भाषा   
Last Updated- October 07, 2023 | 9:00 AM IST

ISRO: केंद्र ने शुक्रवार को तमिलनाडु में एक ‘स्थल’ को आम लोगों की पहुंच से बाहर घोषित कर दिया।

ऐसा माना जाता है कि यह ‘स्थल’ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की एसएसएलवी परियोजना का प्रक्षेपण स्थल है।

एक अधिसूचना में, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार इस बात से संतुष्ट है कि निर्दिष्ट स्थानों पर की गई कुछ गतिविधियों के संबंध में जानकारी ‘‘दुश्मन को नहीं होनी चाहिए।’’

Also Read: Sikkim Floods: चेतावनी प्रणाली से पहले ही आ गई आपदा!

इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार यह समीचीन मानती है कि ऐसे स्थानों पर अनधिकृत व्यक्तियों की पहुंच को रोकने के लिए विशेष सावधानी बरती जाए।

First Published : October 7, 2023 | 9:00 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)