भारत

Ahmedabad Metro से टीटागढ़ रेल सिस्टम्स को मिला 350 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट

टीआरएल के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इन मेट्रो डिब्बों का निर्माण टीआरएल के हुगली जिले में स्थित उत्तरपारा संयंत्र में किया जाएगा।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 30, 2023 | 4:01 PM IST

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (Titagarh Rail Systems, TRL) को स्टैंडर्ड गेज के डिब्बों के डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति एवं परीक्षण के लिए गुजरात मेट्रो रेल निगम (जीएमआरसी) से 350 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

टीआरएल के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को कहा कि इस अनुबंध के तहत जीएमआरसी की अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के लिए 30 स्टैंडर्ड गेज कोच का विनिर्माण और आपूर्ति की जाएगी।

इन डिब्बों से अहमदाबाद मेट्रो के लिए तीन-तीन कोच की 10 मेट्रो ट्रेन तैयार की जाएंगी।

यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर Delhi Metro के यात्रियों के लिए खुशखबरी! पढ़ें खबर

पहले टीटागढ़ वैगंस के नाम से जानी जाने वाली टीआरएल के निदेशक (विपणन एवं कारोबार विकास) प्रीतीश चौधरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इस परियोजना के लिए मेट्रो कोच के प्रोटोटाइप का निर्माण 70 सप्ताह में किया जाएगा और इस पूरे अनुबंध को 94 हफ्तों में पूरा करना है।’’

चौधरी ने कहा कि इन मेट्रो डिब्बों का निर्माण टीआरएल के हुगली जिले में स्थित उत्तरपारा संयंत्र में किया जाएगा। जीएमआरसी से टीआरएल को हाल ही में सूरत मेट्रो परियोजना के लिए भी 24 मेट्रो ट्रेन की आपूर्ति के लिए 850 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

First Published : August 30, 2023 | 4:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)