भारत

पश्चिमी एशिया में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमले में दो भारतीयों की मौत, एक लापता: विदेश मंत्रालय

उन्होंने यह भी बताया कि Gulf Cooperation Council (GCC) क्षेत्र में घायल हुए कुछ भारतीयों का फिलहाल इलाज चल रहा है

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- March 11, 2026 | 7:31 PM IST

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के दौरान वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमले में दो भारतीयों की मौत हो गई और एक लापता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत खाड़ी क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यह भी बताया कि Gulf Cooperation Council (GCC) क्षेत्र में घायल हुए कुछ भारतीयों का फिलहाल इलाज चल रहा है। हमारा वाणिज्य दूतावास उनके संपर्क में है।

Also Read: भारत की कच्चे तेल की सप्लाई सुरक्षित, LPG उत्पादन 25% बढ़ा: पेट्रोलियम मंत्रालय

दुबई में घायल भारतीय की देखरेख जारी

उन्होंने दिन में पहले आई उस खबर का भी जिक्र किया, जिसमें दुबई में एक भारतीय नागरिक के घायल होने की बात सामने आई थी। उन्होंने कहा कि भारतीय वाणिज्य दूतावास उस व्यक्ति के संपर्क में है और उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

जायसवाल ने कहा, “आज सुबह आपने खबरें देखी होंगी कि दुबई में एक भारतीय नागरिक घायल हुआ है। हमारा वाणिज्य दूतावास उनके संपर्क में है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और हम उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम को सुनिश्चित करने के लिए लगातार उनके संपर्क में हैं।”

(PTI इनपुट के साथ)

First Published : March 11, 2026 | 7:31 PM IST