भारत

Wayanad Landslide: चिरंजीवी ने वायनाड भूस्खलन पीड़ितों की सहायता के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की

Wayanad Landslide: चिरंजीवी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में भूस्खलन के कारण हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 04, 2024 | 4:27 PM IST

मेगास्टार चिरंजीवी और उनके अभिनेता पुत्र रामचरण (‘आरआरआर’ फेम) ने केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन के पीड़ितों की सहायता के लिए एक करोड़ रुपये का योगदान देने की रविवार को घोषणा की।

चिरंजीवी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में भूस्खलन के कारण हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “पिछले कुछ दिनों में प्रकृति के प्रकोप के कारण केरल में हुई तबाही और सैकड़ों लोगों की जान जाने से मैं बहुत व्यथित हूं। वायनाड त्रासदी के पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदना है।”

चिरंजीवी ने कहा, “रामचरण और मैं मिलकर पीड़ितों के प्रति अपनी तरफ से सहायता के रूप में केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का योगदान दे रहे हैं। मेरी प्रार्थना है कि जो लोग दर्द में हैं, वे शीघ्र इससे उबर जाएं!”

First Published : August 4, 2024 | 4:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)