भारत

Weather Report Today: दिल्ली में आसमान से बरसेगी आग, IMD ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट

Weather Update: दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- May 08, 2024 | 11:52 AM IST

Weather Report Today: मई के महीने में गर्मी का प्रकोप देशभर में देखने को मिल रहा है। इस बीच भारत मौसम विभाग (IMD) ने भी हीटवेव (heat wave) को लेकर चेतावनी जारी की है।

आइए, जानते हैं कहां-कहां आसमान से बरसने वाली है आग-

दिल्ली में 40 डिग्री के पार होगा तापमान

दिल्ली में बुधवार (8 मई) को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। आईएमडी ने बताया कि शहर में आज (8 मई) आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 62 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते दिल्ली में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जिसके कारण तेज धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, गर्मी का असर कम नहीं होगा। IMD के मुताबिक, आने वाले दिनों में गर्मी का कहर बढ़ेगा। ऐसे में दिल्ली वालों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

यह भी पढ़ें: Forest Fires: दो दशकों में जंगल की आग में जल गए 38,100 हेक्टेयर क्षेत्र के पेड़

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी

आईएमडी ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में 10 मई तक के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि मंगलवार (7 मई) को राजस्थान के 9 शहरों में तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा और ये ही हाल एमपी के 3 शहरों में देखने को मिला।

राजस्थान का बारमेर और एमपी का दामोह मंगलवार को देश के सबसे गर्म शहर रहे। यहां का तापमान क्रमशः 45.2 और 44.8 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 और 11 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के कारण दोनों राज्यों में आंधी या बारिश आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो दोनों राज्यों के लोगों को 12 मई तक लू से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Lok Adalat: ट्रैफिक चालान माफ कराने का बढ़िया मौका; दिल्ली में 11 मई को लग रही लोक अदालत, जानें कैसे करें अप्लाई

इन राज्यों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि इन तीनों राज्यों लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। छत्तीसगढ़ में 8 मई और 9 मई को बारिश हो सकती है। वहीं, झारखंड में 10 मई तक बूंदाबांदी होगी।

वहीं, बिहार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बिहार के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बता दें कि मंगलवार को बिहार में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी।

First Published : May 8, 2024 | 11:51 AM IST