भारत

Weather Update: Delhi में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के लिए IMD का अलर्ट जारी

Published by
भाषा
Last Updated- April 24, 2023 | 10:58 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 52 प्रतिशत रहा। शहर में सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर एक्यूआई 125 यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published : April 24, 2023 | 10:58 AM IST