भारत

Weather Update: दिल्ली में आज धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना

मौसम कार्यालय ने बताया कि आज धूल भरी आंधी या बहुत हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 03, 2024 | 1:16 PM IST

दिल्लीवासियों की सोमवार को सुबह की शुरुआत गर्मी के साथ हुई और न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम कार्यालय ने बताया कि आज धूल भरी आंधी या बहुत हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

उसने बताया कि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 39 प्रतिशत दर्ज की गयी।

First Published : June 3, 2024 | 1:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)