भारत

राजभवन में PM मोदी से मिलीं पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी

केंद्र सरकार पर राज्य के बकाये के मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर बनर्जी ने कहा, ‘मैंने वह मुद्दा भी उठाया।’

Published by
भाषा   
Last Updated- March 01, 2024 | 11:07 PM IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। बनर्जी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान राज्य के लंबित बकाये का मुद्दा भी उठाया। मुलाकात के बाद बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, ‘मैंने प्रधानमंत्री से बातचीत करने के अलावा राज्य के मुद्दे भी उनके सामने रखे।’

केंद्र सरकार पर राज्य के बकाये के मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर बनर्जी ने कहा, ‘मैंने वह मुद्दा भी उठाया।’

शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आए मोदी रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। प्रधानमंत्री के राजभवन पहुंचने के कुछ देर बाद बनर्जी का काफिला वहां पहुंचा।

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्होंने राजभवन में प्रधानमंत्री का स्वागत किया। बोस आज आरामबाग में प्रधानमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे, जहां मोदी ने 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण व शिलान्यास किया।

First Published : March 1, 2024 | 11:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)