भारत

Wheat Production: गेहूं उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि! 11.29 करोड़ टन का अनुमान, 2022-23 के रिकॉर्ड को तोड़ा

चावल उत्पादन भी बढ़ने का अनुमान, 13.67 करोड़ टन होने का अनुमान

Published by
भाषा   
Last Updated- June 04, 2024 | 10:26 PM IST

सरकार ने अपने तीसरे अनुमान में फसल वर्ष 2023-24 (जुलाई-जून) के लिए गेहूं उत्पादन अनुमान को संशोधित कर रिकॉर्ड 11 करोड़ 29.2 लाख टन कर दिया है। कृषि मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उत्पादन (जिसे दूसरे अनुमान से 9.1 लाख टन ऊपर की ओर संशोधित किया गया है) वह फसल वर्ष 2022-23 में हासिल किए गए 11 करोड़ 5.5 लाख टन के पिछले रिकॉर्ड उच्च स्तर से भी अधिक है।

मुख्य रबी (सर्दियों) की फसल गेहूं की कटाई हो चुकी है और केंद्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 2.6 करोड़ टन से अधिक की खरीद पहले ही की जा चुकी है।

अपने तीसरे अनुमान में, कृषि मंत्रालय ने फसल वर्ष 2023-24 के लिए चावल उत्पादन में पिछले फसल वर्ष के 13 करोड़ 57.5 लाख टन से बढ़कर 13 करोड़ 67 लाख टन होने का अनुमान लगाया है।

First Published : June 4, 2024 | 10:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)