दिल्ली में अब महिलाएं नाइट शिफ्ट यानी रात की पाली में भी काम कर सकेगी। इसके लिए तैयार मसौदे को दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने मंजूरी दे दी है।
अब श्रम विभाग आमलोगों से इस मसौदे पर सुझाव और आपत्तियां मांगेगा और फिर उसे मूर्त रूप दे दिया जाएगा।
श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने शुक्रवार को श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिल्ली व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थिति नियम 2023 के मानकों पर बने मसौदे पर चर्चा की।
अब महिलाएं शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे काम कर सकती हैं। हालांकि इसके लिए महिलाओं की सहमति बेहद आवश्यक है।