अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आग लगने से 10 लोगों की मौत

Published by
भाषा
Last Updated- March 17, 2023 | 3:30 PM IST

उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पहाड़ी जिले में शुक्रवार को एक मकान में आग लगने के बाद उसकी छत गिरने से एक ही परिवार के कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। बचाव कर्मियों ने यह जानकारी दी।

कोहिस्तान जिले के सेरी पट्टन इलाके में अधिकारियों ने बताया कि मकान में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

कोहिस्तान और शांगला जिलों के बचाव अधिकारियों ने बताया कि हताहत हुए सभी लोग एक ही परिवार के हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव भी अस्पताल भेज दिए गए हैं।

प्रांत के पहाड़ी जिलों में अधिकतर मकान लकड़ी के बने हैं। खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर हाजी गुलाम अली और कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहम्मद आजम खान ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

First Published : March 17, 2023 | 3:30 PM IST