अंतरराष्ट्रीय

Turkey में घने कोहरे के कारण सात वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, कई घायल

दुर्घटना इस्तांबुल से लगभग 150 किलोमीटर दूर साकार्या प्रांत में उत्तरी मरमारा राजमार्ग पर घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण हुई।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 28, 2023 | 2:38 PM IST

उत्तर पश्चिमी तुर्किए में गुरुवार को एक मोटर-वे पर सात वाहनों की एक के बाद एक हुई टक्कर में कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना इस्तांबुल से लगभग 150 किलोमीटर दूर साकार्या प्रांत में उत्तरी मरमारा राजमार्ग पर घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण हुई।

दुर्घटना में कम से कम तीन इंटरसिटी बसें शामिल

उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। साकार्या के गर्वनर यासर कराडेनिज ने कहा कि यह संभवत: तब हुआ जब कम दृश्यता के कारण एक वाहन ने एक ट्रक को टक्कर मार दी, जिसके बाद पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी आपस में टकरा गए। दुर्घटना में कम से कम तीन इंटरसिटी बसें शामिल थीं।

कराडेनिज ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा, अधिकारियों का मानना है कि कुछ यात्रियों की मौत उस वक्त हुई जब वे दूसरे वाहन की चपेट में आ गए। गवर्नर ने कहा कि घायलों में से सात की हालत गंभीर है। पुलिस और आपातकालीन कर्मियों को घटनास्थल पर मलबा हटाते देखा गया। एपी साजन नरेश

First Published : December 28, 2023 | 2:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)