अंतरराष्ट्रीय

European Union के लिए चीन निर्यात को लेकर 5,841 टन कोटा तय

टीआरक्यू निर्यात की मात्रा के लिए एक कोटा व्यवस्था है।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 26, 2023 | 9:20 AM IST

भारत ने शुक्रवार को शुल्क दर कोटा (TRQ) के तहत 2023-24 (अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024) में यूरोपीय संघ (European Union) के लिए 5,841 टन चीनी निर्यात को अधिसूचित किया।

टीआरक्यू निर्यात की मात्रा के लिए एक कोटा व्यवस्था है। इसके तहत अपेक्षाकृत कम शुल्क दरों के साथ संबंधित वस्तुओं का निर्यात किया जाता है। कोटा पूरा होने के बाद, अतिरिक्त निर्यात पर उच्च दर से शूल्क लगाया जाता है।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ‘‘विदेश व्यापार महानिदेशालय ने शुल्क दर कोटा के तहत 2023-24 (अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024) में यूरोपीय संघ के लिये 5,841 टन चीनी निर्यात को अधिसूचित किया।’’

इसमें कहा गया है कि यूरोपीय संघ को चीनी के तरजीही निर्यात के लिये जरूरी होने पर मूल प्रमाण पत्र, इकाई और मात्रा के संबंध में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण की सिफारिश पर विदेश व्यापार के अतिरिक्त महानिदेशक (मुंबई) जारी करेंगे।

इसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) है।

First Published : August 26, 2023 | 9:20 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)