अंतरराष्ट्रीय

ईरान और इजराइल का हिसाब बराबर, अब सैन्य हमले बंद होने चाहिए : अमेरिका

एक अधिकारी ने बताया कि इजराइली अभियान ‘‘व्यापक, सटीक और लक्षित’’ था। उन्होंने कहा कि अमेरिका की इस हमले में कोई संलिप्तता नहीं है।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 26, 2024 | 10:31 AM IST

अमेरिका ने कहा है कि ईरान पर इजराइल के हमलों से हिसाब बराबर हो चुका है और अब दोनों शत्रु देशों के बीच प्रत्यक्ष सैन्य हमले बंद होने चाहिए।

अमेरिका ने ईरान को अब इजराइल पर जवाबी हमले करने पर ‘‘अंजाम’’ भुगतने की चेतावनी दी। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके प्रशासन को लगता है कि इजराइली (सैन्य) अभियान के उपरांत अब दोनों देशों के बीच सीधे सैन्य हमले ‘‘बंद होने’’ चाहिए और उसने कहा कि अन्य सहयोगी देश भी इससे सहमत हैं।

उन्होंने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने शुक्रवार को पूरे दिन अभियान के बारे में जानकारी दी।

व्हाइट हाउस के नियमों के अनुसार नाम न उजागर करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि इजराइली अभियान ‘‘व्यापक, सटीक और लक्षित’’ था। उन्होंने कहा कि अमेरिका की इस हमले में कोई संलिप्तता नहीं है।

First Published : October 26, 2024 | 10:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)