facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

कोवैक्सीन को ऑस्ट्रेलिया ने दी मंजूरी

Last Updated- December 11, 2022 | 11:50 PM IST

कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए भारत में तैयार भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन को वैश्विक स्तर पर मंजूरी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को कोवैक्सीन को औपचारिक रूप से मान्यता देने की घोषणा की जिसके बाद इस टीके लिए संभावना बढ़ गई है। इस निर्णय के बाद कोवैक्सीन टीका लगाने के बाद कोई व्यक्ति ऑस्ट्रेलिया की यात्रा कर सकता है। ऑस्ट्रेलिया सरकार का निर्णय ऐसे समय में आया है जब महज दो दिनों बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी देने के विषय पर अंतिम समीक्षा के लिए बैठक करने वाला है।  डब्ल्यूएचओ इस विषय पर 3 नवंबर को विचार करेगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की राजधानी रोम में जी-20 समूह देशों के शिखर सम्मेलन में कहा था कि डब्ल्यूएचओ को अब जल्द से जल्द कोवैक्सीन को अनुमति दे देनी चाहिए।
डब्ल्यूएचओ के एक तकनीकी सलाहकार समूह ने कोवैक्सीन को आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए सूचीबद्ध करने के विषय पर अंतिम निर्णय लेने के लिए भारत बायोटेक से कुछ अतिरिक्त स्पष्टीकरण मांगे थे। ऑस्ट्रेलिया के अलावा जिन देशों ने यात्रा उद्देश्यों के लिए कोवैक्सीन को मंजूरी दी है उनमें नेपाल, जिम्बाब्वे, ईरान, फिलीपीन्स, मॉरिशस और मैक्सिको शामिल हैं। कोवैक्सीन के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने चीन की साइनोफार्म द्वारा तैयार बीबीआईबीपी-कोर वी को भी मंजूरी दी है। यह मान्यता 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के यात्रियों के लिए है जिन्हें कोवैक्सीन का टीका लगाया गया है और उन 18 से 60 वर्ष के लोगों के लिए है जिन्हें बीबीआईबीपी-कोर वी का टीका लगाया गया है। ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य विभाग के अधीन काम करने वाले थेरेपेटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रिेशन  ने एक बयान में कहा, ‘हाल के दिनों में टीजीए ने इन टीकों से जुड़ी कुछ अतिरिक्त सूचनाओं की भी मांग की थी। इनके अध्ययन से यह स्पष्ट हो गया है कि ये टीके कोविड से सुरक्षा देते हैं और बाहर से आने वाले लोगों द्वारा संक्रमण फैलाने की आंशका काफी कम कर देते हैं।’

First Published - November 1, 2021 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट