अंतरराष्ट्रीय

कुछ घटनाओं को छोड़कर पाकिस्तान में चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई: सीओजी

मिशन के प्रमुख जोनाथन गुडलक ने इस्लामाबाद में राष्ट्रमंडल पर्यवेक्षक समूह (सीओजी) के प्रारंभिक निष्कर्ष सौंपे।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 11, 2024 | 8:37 AM IST

पाकिस्तान में राष्ट्रमंडल चुनाव पर्यवेक्षकों के मिशन ने शनिवार को कहा कि कुछ घटनाओं को छोड़कर चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई।

मिशन के प्रमुख जोनाथन गुडलक ने इस्लामाबाद में राष्ट्रमंडल पर्यवेक्षक समूह (सीओजी) के प्रारंभिक निष्कर्ष सौंपे।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक निष्कर्ष चुनाव पूर्व माहौल, चुनाव दिवस पर पर्यवेक्षण और चुनाव के बाद के माहौल पर संक्षिप्त चिंतन से संबंधित थे।

उन्होंने कहा कि कुछ घटनाओं को छोड़कर पाकिस्तान में आम चुनाव की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई।

First Published : February 11, 2024 | 8:37 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)