facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

ब्राजील ने कोवैक्सीन खरीद करार रोका

Last Updated- December 12, 2022 | 3:10 AM IST

ब्राजील सरकार ने भारत बायोटेक के कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन की 2 करोड़ खुराक खरीदने का करार रोक दिया है। खबरों के मुताबिक ब्राजील ने भारत बायोटेक से 32.4 करोड़ डॉलर में टीका खरीदने का समझौता किया था मगर अनियमितता के आरोप लगने के बाद इसे रोक दिया गया है।
भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन खरीद में किसी भी तरह की अनियमितता बरते जाने के आरोपों से इनकार किया है। कंपनी ने कहा है कि वह अनुपालन के सर्वोच्च पैमानों का पालन करती है। मगर ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय दवा कंपनी भारत बायोटेक के कोवैक्सीन टीके के आयात की मंजूरी के लिए उन पर दबाव डाला गया और बिलों में विशेष तौर पर सिंगापुर की एक कंपनी को किए गए 4.5 करोड़ डॉलर के अग्रिम भुगतान में अनियमितताएं थीं।
भारत बायोटेक ने स्पष्ट किया कि ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने उसे कोई अग्रिम भुगतान नहीं किया है और न ही अभी तक उसने एक भी टीका वहां भेजा है। जहां तक मैडिसन बायोटेक की बात है, तो वह सिंगापुर की कंपनी है और इसकी स्थापना भारत बायोटेक के प्रवर्तक कृष्णा एल्ला ने की थी। विवाद इस बात को लेकर है कि बिल मैडिसन बायोटेक ने तैयार किया, जबकि आपूर्ति के करार मे उसका नाम तक नहीं है।

First Published - June 30, 2021 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट