facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा रद्द

Last Updated- December 12, 2022 | 5:43 AM IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के  गंभीर हालात के बीच अगले सप्ताह होने वाली अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है। इस फैसले को जॉनसन ने निराशाजनक बताया लेकिन कहा कि इस समय यात्रा स्थगित करना ही समझदारी है। जॉनसन ने कहा कि वह भविष्य में ब्रिटेन-भारत की साझेदारी के लिए योजना शुरू करने के लिहाज से इस महीने के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे और उनकी आमने-सामने मुलाकात साल के अंत में हो सकती है।
डाउनिंग स्ट्रीट द्वारा जॉनसन की यात्रा रद्द होने की घोषणा के कुछ ही समय बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने ग्लूसेस्टरशायर के अपने दौरे के समय संवाददाताओं से कहा, ‘नरेंद्र मोदी और मैं बुनियादी रूप से इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं और बड़े दु:ख की बात है कि मैं यात्रा पर नहीं जा सकूंगा। भारत के मौजूदा हालात को देखते हुए यात्रा स्थगित करना ही समझदारी होगी। हमारे खुद के देश समेत दुनियाभर के देश इस स्थिति से गुजरे हैं और मेरा मानना है कि भारत में इस समय जो परिस्थिति है उसमें सभी की उसके साथ अत्यंत सहानुभूति है।’
जब जॉनसन से पूछा गया कि क्या भारत को उन देशों की सूची में शामिल किया जा सकता है जिन्होंने ब्रिटेन से आने वाले नागरिकों के लिए 10 दिन के अनिवार्य पृथक-वास और यात्रा प्रतिबंध लागू किए हैं, इस पर उन्होंने कहा कि यह ब्रिटेन की स्वतंत्र स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के अधिकार क्षेत्र का मामला है और वे फैसला लेंगे। पिछले सप्ताह पब्लिक हेल्थ इंगलैंड ने कहा था कि पिछले महीने से ब्रिटेन में तथाकथित वायरस के दोहरे भारतीय स्वरूप वाले 77 मामले सामने आए हैं।

First Published - April 19, 2021 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट