facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

सीडीसी ने भारत यात्रा के लिए ‘लेवल वन’ नोटिस जारी किया

Last Updated- December 11, 2022 | 11:31 PM IST

अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने भारत की यात्रा करने वाले अमेरिकियों के लिए पहले स्तर का (लेवल वन) नोटिस जारी किया है। सीडीसी ने कहा है कि अगर किसी का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है तो संक्रमण की जद में आने और गंभीर लक्षण विकसित होने का जोखिम कम हो सकता है। सीडीसी ने अपने स्वास्थ्य यात्रा नोटिस ‘लेवल वन’ में कहा, ‘यदि आप एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) अधिकृत किसी टीके की सभी खुराक ले चुके हैं, तो आपको कोविड-19 होने और गंभीर लक्षण विकसित होने का जोखिम कम हो सकता है।’
स्वास्थ्य नोटिस में कहा गया है कि सुनिश्चित करें कि भारत की यात्रा करने से पहले आपका टीकाकरण पूर्ण रूप से हो गया है। यात्रियों को भारत में सुझावों या आवश्यकताओं का पालन करना चाहिए, जिसमें मास्क पहनना और दूसरों से छह फुट की दूरी रखना शामिल है। भारत में सोमवार को कोविड-19 के पिछले 287 दिनों में सबसे कम 8,865 नए मामले दर्ज किए गए। अगस्त में, अमेरिका ने भारत के लिए अपने यात्रा परामर्श में थोड़ी राहत देते हुए इसे दूसरे स्तर यानी मध्यम तक कर दिया था। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में, अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा न करने की सलाह दी थी और भारत को स्तर चार (लेवल 4) में रखा था। उस समय भारत कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना कर रहा था।    

First Published - November 16, 2021 | 8:39 PM IST

संबंधित पोस्ट