अंतरराष्ट्रीय

चीन ने दो महीने से लापता रक्षा मंत्री ली शांगफू को हटाया

मार्च में कैबिनेट फेरबदल के दौरान रक्षा मंत्री बने शांगफू को 29 अगस्त को भाषण देने के बाद से नहीं देखा गया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 24, 2023 | 9:23 PM IST

चीन ने लगभग दो महीने से लापता रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू को हटाने की घोषणा की है। मीडिया में मंगलवार को आई खबर में यह जानकारी दी गई।

पूर्व विदेश मंत्री छिन कांग के बाद शांगफू इस साल लापता होने वाले दूसरे वरिष्ठ चीनी अधिकारी हैं। कांग को जुलाई में बिना कोई स्पष्टीकरण दिए पद से हटा दिया गया था।

मार्च में कैबिनेट फेरबदल के दौरान रक्षा मंत्री बने शांगफू को 29 अगस्त को भाषण देने के बाद से नहीं देखा गया है।

कांग और शांगफू के गायब होने से चीन की विदेश या रक्षा नीतियों में बदलाव का कोई संकेत नहीं मिलता है। हालांकि, दोनों नेताओं ने राष्ट्रपति और सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के नेता शी चिनफिंग के सत्ता में बने रहने पर सवाल उठाए थे।

First Published : October 24, 2023 | 6:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)