अंतरराष्ट्रीय

China: विदेश व्यापार में कमजोरी आने से चीन का एक्सपोर्ट जून में घटा

दुनिया भर में केंद्रीय बैंकों के मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने के बाद मांग कमजोर पड़ने से चीन के निर्यात में गिरावट आई है।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 13, 2023 | 12:34 PM IST

China Export in June: चीन का निर्यात जून में सालाना आधार पर 12.4 प्रतिशत घट गया। दुनिया भर में केंद्रीय बैंकों के मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने के बाद मांग कमजोर पड़ने से चीन के निर्यात में गिरावट आई है।

चीन में गुरुवार को जारी सीमा शुल्क आंकड़ों के मुताबिक आयात में 6.8 प्रतिशत की गिरावट आई है। विदेश व्यापार में कमजोरी से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। इस साल जनवरी-जून में आयात और निर्यात सहित चीन का कुल व्यापार सालाना आधार पर लगभग पांच प्रतिशत घट गया। इस दौरान निर्यात में 3.2 प्रतिशत की गिरावट हुई जबकि आयात 6.7 प्रतिशत घटा।

ये भी पढ़ें : भारत-फ्रांस व्यापार: 2022-23 में फ्रांस को निर्यात 14% बढ़ा

सुरक्षा संबंधी कारणों और चीनी औद्योगिक नीति को लेकर बीजिंग के साथ वाशिंगटन के विवाद से भी व्यापार प्रभावित हुआ है।

First Published : July 13, 2023 | 12:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)