facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

ब्रिटेन में आव्रजकों की संख्या हो सीमित: समिति

Last Updated- December 05, 2022 | 5:29 PM IST

ब्रिटिश संसद की एक शीर्ष समिति ने सरकार से देश में आव्रजन की सीमा निर्धारित किए जाने का अनुरोध किया है।


समिति का मानना है कि इन लोगों का देश के आर्थिक विकास में बहुत कम या नगण्य प्रभाव है।आव्रजकों से संबध्द सरकार के आर्थिक दावों को खारिज करते हुए रिपोर्ट में आव्रजन पर रोक लगाने के कंजरवेटिव पार्टी की नीतियों पर मुहर लगाई गई है। 


साथ ही ब्रिटेन में बसने वाले परिवार के सदस्यों की संख्या में कटौती की संभावनाओं का भी जिक्र किया गया है। समाचार पत्र टाइम्स डेली ऑफ ब्रिटेन की एक रिपोर्ट के मुताबिक द हाउस ऑफ लार्ड्स कमेटी ने सरकार के इस दावे को खारिज किया है कि बड़ी संख्या में आव्रजकों के कारण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। समिति में दो पूर्व कंजरवेटिव चांसलर्स ऑफ द एक्सचेकर भी शामिल थे। इनकी दलील थी कि देश को आव्रजकों से कोई खासा लाभ नहीं होता है।


लार्ड वाकेहाम के हवाले से पत्र में लिखा है कि सरकार की यह दलील कि बड़े पैमाने पर आव्रजकों के कारण ब्रिटेन को खासा आर्थिक लाभ पहुंचा है समझ से परे है।

First Published - April 1, 2008 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट