facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

कोविशील्ड को ईयू में मंजूरी मिलने में अभी वक्त!

Last Updated- December 12, 2022 | 3:05 AM IST

यूरोपीय आयोग ने शुक्रवार को कहा कि वह यूरोपीय संघ (ईयू) में एस्ट्राजेनेका (एजेडएन-एल) टीके के भारतीय संस्करण कोविशील्ड को स्वीकार करने के लिए एक समन्वित दृष्टिकोण पर सहमति के तरीकों पर विचार कर रहा है, लेकिन इसमें कुछ वक्त लगेगा।
आयोग ने दोहराया कि यह टीका, जो ब्रिटेन के लाखों लोगों को लगाया जा चुका है, अब तक यूरोपीय मेडिसन एजेंसी (ईएमए) द्वारा स्वीकृत या 1 जुलाई से इस क्षेत्र के भीतर मुक्त रूप से यात्रा करने के लिए यूरोपीय संघ की नई टीका पासपोर्ट योजना के तहत मान्यता प्राप्त नहीं है। यूरोपीय संघ के एक प्रवक्ता ने नियमित सूचना में कहा ‘मुझे नहीं लगता कि आप यह कह सकते हैं कि इस टीके के साथ यूरोपीय संघ में आना संभव नहीं होगा।’ एक अन्य प्रवक्ता ने कहा कि एक समन्वित दृष्टिकोण सुनिश्चित करने के लिए आयोग सदस्य देशों के साथ चर्चा कर रहा है कि अनुसरण करने के लिए कौन-सा दृष्टिकोण सबसे अच्छा है।   

First Published - July 2, 2021 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट