अंतरराष्ट्रीय

Davos 2023: आज भारत में एक दिन में शुरू कर सकते हैं कारोबार- DPIIT सचिव

Published by
भाषा
Last Updated- January 17, 2023 | 3:28 PM IST

भारत में अब कारोबार एक दिन में शुरू करना संभव है। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) के सचिव अनुराग जैन ने मंगलवार को यह दावा करते हुए कहा कि आज इस मोर्चे पर भारत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले देश न्यूजीलैंड के करीब पहुंच चुका है।

जैन ने विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक के इतर भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और ईवाई द्वारा नाश्ते पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि कारोबार सुगमता की स्थिति को और बेहतर करने के लिए कई अन्य कदम उठाए जा रहे हैं। इनमें श्रम कानून भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि सभी श्रम कानूनों को चार संहिताओं में समाहित किया गया है, जिसे संसद ने पारित कर दिया है। सरकार इन्हें अंतिम रूप से लागू करने की प्रक्रिया में है।

यह भी पढ़ें: World Economic Forum दावोस सम्मेलन में जुटेंगे दुनिया भर के दिग्गज, भारत की भी अहम हिस्सेदारी

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इनपर सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की सहमति लेने की प्रक्रिया में है। इस बीच, ज्यादातर राज्यों ने इनके लाभ को देखते हुए नियमों को लागू करना भी शुरू कर दिया है।

First Published : January 17, 2023 | 3:28 PM IST