facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

चीन में डेल्टा वायरस का प्रकोप बढ़ा, लॉकडाउन की तैयारी

Last Updated- December 12, 2022 | 2:06 AM IST

चीन में कोरोनावायरस के डेल्टा स्वरूप का प्रकोप बढ़ता दिख रहा है जिसके चलते नेताओं को शहरों को बंद करने की रणनीति फिर से अपनानी पड़ रही है। कोरोनावायरस के अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के मामले बढऩे के कारण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और दुनिया की अन्य जगहों पर पाबंदियों को फिर से लगाया जा रहा है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग की सरकार पिछले साल वुहान में कोरोनावायरस के मामले चरम पर पहुंचने के बाद वायरस के अब तक के सबसे गंभीर प्रकोप से जूझ रही है। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी चीन में ‘बंद’ की रणनीति को फिर से अपना रही है। 15 लाख की आबादी वाले शहर में आवाजाही को बंद कर दिया गया है, उड़ानों को रद्द कर दिया गया और कुछ इलाकों में बड़े पैमाने पर जांच के आदेश दिए गए हैं। हर संक्रमित व्यक्ति को अलग करने की नीति और विदेश से संक्रमण के नए मामलों को आने से रोकने की कोशिश कर चीन को पिछले साल महामारी पर काबू पाने में काफी मदद मिली थी जिससे वह काफी हद तक संक्रमण मुक्त हुआ था।    

First Published - August 6, 2021 | 12:14 AM IST

संबंधित पोस्ट