अंतरराष्ट्रीय

धर्म गार्जियन: भारत-जापान ने राजस्थान में शुरू किया दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास

भारतीय सेना ने कहा, “अभ्यास का उद्देश्य सैन्य सहयोग और संयुक्त अभियानों को अंजाम देने के लिए दोनों पक्षों की क्षमताओं को बढ़ाना है।”

Published by
भाषा   
Last Updated- February 25, 2024 | 10:49 PM IST

भारत और जापान ने आम सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने को लेकर सहयोग बढ़ाने के लिए रविवार को राजस्थान के ‘महाजन फील्ड फायरिंग रेंज’ में दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना और ‘जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स’ के बीच अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ भारत-जापान सामरिक सहयोग के व्यापक ढांचे के तहत आयोजित किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि यह एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है और बारी-बारी से भारत व जापान में आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों की टुकड़ी में 40-40 जवान शामिल हैं।

भारतीय सेना ने कहा, “अभ्यास का उद्देश्य सैन्य सहयोग और संयुक्त अभियानों को अंजाम देने के लिए दोनों पक्षों की क्षमताओं को बढ़ाना है।”

First Published : February 25, 2024 | 7:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)