अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप के यू-टर्न से तेल बाजार धड़ाम! ईरान पर हमले टलते ही कीमतें 13% लुढ़की

इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का बयान रहा, जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका फिलहाल ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर किसी भी सैन्य हमले को टाल देगा

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- March 23, 2026 | 6:16 PM IST

Oil prices falls: ग्लोबल तेल बाजार में सोमवार को 13 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का बयान रहा, जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका फिलहाल ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर किसी भी सैन्य हमले को टाल देगा। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी दी। इससे बाजार में तनाव कम हुआ और तेल की कीमतें तेजी से नीचे आ गईं।

इस खबर के बाद ब्रेंट क्रूड वायदा लगभग 17 डॉलर या 15% गिरकर 96 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 13 डॉलर या लगभग 13.5% टूटकर 85.28 डॉलर प्रति बैरल तक फिसल गया।

First Published : March 23, 2026 | 5:41 PM IST