अंतरराष्ट्रीय

कोविड के चलते चीन के आर्थिक विकास पर लगा ब्रेक, तीन प्रतिशत तक गिरी वृद्धि दर

Published by
भाषा
Last Updated- January 17, 2023 | 12:18 PM IST

चीन में पिछले साल कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाई गईं पाबंदियों, रियल एस्टेट मंदी के कारण आर्थिक विकास दर तीन प्रतिशत तक गिर गई। हालांकि पाबंदियां हटाने के बाद से धीरे-धीरे इसमें सुधार हो रहा है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में वृद्धि एक साल में 2.9 प्रतिशत तक गिरी। विशेषज्ञों का कहना है कि पाबंदियां हटने के बाद से धीरे-धीरे शॉपिंग मॉल और रेस्तरां में लोगों की मौजूदगी बढ़ रही है।

वहीं सरकार के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि संक्रमण की मौजूदा लहर गुजर चुकी है। गौरतलब है कि पिछले साल की आर्थिक विकास दर 2021 की 8.1 प्रतिशत से आधे से भी कम थी।

First Published : January 17, 2023 | 10:59 AM IST