अंतरराष्ट्रीय

Earthquake Today: चीन की सीमा के निकट तजाकिस्तान में 6.8 तीव्रता का भूकंप

Published by
भाषा
Last Updated- February 23, 2023 | 10:46 AM IST

चीन के पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र के पास तजाकिस्तान में गुरुवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान में मुर्गोब के 67 किलोमीटर (41 मील) पश्चिम में और 20 किलोमीटर (12 मील) गहराई में था। यह दूरस्थ और कम आबादी वाला क्षेत्र है।

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। विभिन्न एजेंसियों के प्रारंभिक भूकंपीय माप अक्सर भिन्न होते हैं।

First Published : February 23, 2023 | 10:21 AM IST