अंतरराष्ट्रीय

एलन मस्क का दावा: पुतिन यूक्रेन में युद्ध नहीं हार सकते; सीनेट बिल का किया विरोध

मस्क का मानना है कि यूक्रेन को सैन्य रूप से मदद करने के परिणाम सकारात्मक नहीं होंगे।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- February 13, 2024 | 6:09 PM IST

टेस्ला इंक के सीईओ एलन मस्क ने यूक्रेन-रूस संघर्ष के बारे में X Spaces पर अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटरों से बात की। मस्क ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ यूक्रेन की जीत की संभावनाओं पर संदेह जताते हुए सीनेटर रॉन जॉनसन से सहमति जताई। उन्होंने कहा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संघर्ष हारने की संभावना नहीं है।

जॉनसन, जेडी वेंस, माइक ली, रामास्वामी और डेविड सैक्स के साथ बातचीत के दौरान मस्क ने यूक्रेन को और अधिक सहायता की आवश्यकता पर सवाल उठाया। उन्होंने 95 बिलियन डॉलर के सीनेट बिल का विरोध किया, जिसमें यूक्रेन के लिए 60 बिलियन डॉलर शामिल हैं, यह तर्क देते हुए कि युद्ध को बढ़ाने से यूक्रेन को मदद नहीं मिलेगी। उन्होंने अमेरिकियों से बिल के बारे में अपने चुने गए प्रतिनिधियों (elected representatives) से बात करने का आग्रह किया।

मस्क का मानना है कि यूक्रेन को सैन्य रूप से मदद करने के परिणाम सकारात्मक नहीं होंगे। उन्होंने संघर्ष के दौरान यूक्रेन को महत्वपूर्ण स्टारलिंक इंटरनेट सेवा प्रदान करने वाले SpaceX का जिक्र किया और बताया कि स्पेस लॉन्च में रूस के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाले SpaceX ने कैसे रूस को कमजोर कर दिया है।

Also Read: UAE: 14 फरवरी को अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का होगा उद्घाटन, जानें क्या है खासियत

मस्क का रुख राष्ट्रपति बाइडन और सीनेटर मैककोनेल से अलग है, जो मानते हैं कि यूक्रेन की रक्षा में सहायता करना अमेरिका के हितों की रक्षा करने और अन्य निरंकुश शासनों को संघर्ष शुरू करने से रोकने के लिए महत्वपूर्ण है।

जैसे ही सीनेट ने देर रात तक विधेयक पर बहस की, मस्क को संदेह जताया कि क्या सैन्य बल का उपयोग करने से संघर्ष समाप्त हो सकता है। उन्होंने दोनों तरफ से सैनिकों की जान गंवाने को लेकर चिंता व्यक्त की। और पुतिन को हटाने को लेकर भी सवाल उठाया। मस्क ने स्थिति की जटिलता को दर्शाते हुए संकेत दिया कि पुतिन की जगह लेने वाला नया नेता और भी सख्त हो सकता है। (ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

First Published : February 13, 2024 | 6:09 PM IST