facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

यूरोपीय संघ, ब्रिटेन से एफटीए पर जल्द बातचीत की उम्मीद

Last Updated- December 12, 2022 | 4:02 AM IST

केंद्रीय वाणिज्य सचिव अनूप वधावन ने आज कहा कि भारत को उम्मीद है कि शुरुआती तैयारी का काम पूरा करने के बाद यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत जल्द शुरू हो जाएगी। 
वधावन ने कहा, ‘बातचीत पहले से चल रही है। शुरुआत में हम कुछ तैयारियां करेंगे, खासकर ब्रिटेन के मामले में। शुरुआती काम में बातचीत का खाका तैयार होगा और यूरोपीय संघ के मामले में भी कुछ शुरुआती काम होना है क्योंकि बातचीत में लंबा व्यवधान रहा है।’ उन्होंने कहा कि इस साल के आखिर के पहले ही इन दोनों क्षेत्रों से बातचीत शुरू हो सकती है। 
पिछले महीने भारत और यूरोपीय संघ संतुलित और समग्र मुक्त व्यापार और निवेश समझौते पर बातचीत के लिए सहमत हुए थे। कारोबार और निवेश समझौते दोनों पर बातचीत साथ  साथ चलेगी। 
इसी तरह से भारत और ब्रिटेन ने कारोबारी हिस्सेदारी बढ़ाने (ईटीपी) पर समझौता किया था, जिसमें समग्र एफटीए पर बातचीत और एक आंतरिक कारोबारी समझौता शामिल होगा। 
भारत चिली जैसे देशों के साथ भी तरजीही कारोबार समझौते को अद्यतन करने पर जोर दे रहा है। इसके अलावा भारत दक्षिण कोरिया, जापान और आसियान के साथ मौजूदा एफटीए की भी समीक्षा करेगा। 
निर्यात के बारे में वधावन ने कहा कि भारत के  निर्यात के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है। भारत का वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात मई महीने में 32.21 अरब डॉलर था, जो पिछले साल के समान महीने से 67.39 प्रतिशत ज्यादा और मई, 2019 की तुलना में 7.93 प्रतिशत ज्यादा है। वधावन ने कहा कि हम इश सला करीब 400 अरब डॉलर के वस्तुओं के निर्यात का अनुमान लगा रहे हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह लक्ष्य हासिल हो जाने की उम्मीद है। 

First Published - June 3, 2021 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट