अंतरराष्ट्रीय

यूरोप के 50 नेता स्पेन में एक बैठक में यूक्रेन के लिए अपने समर्थन पर जोर देंगे

अमेरिका और यूरोपीय संघ दोनों के भीतर आंतरिक कलह के कारण रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दृढ़ विरोध में दरारें दिखाई दी हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 05, 2023 | 6:32 PM IST

स्पेन के ग्रेनाडा में लगभग 50 यूरोपीय नेता गुरुवार को इस बात पर जोर देने के लिए एकत्रित हो रहे हैं कि वे यूक्रेन के साथ खड़े हैं। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब यूक्रेन को समर्थन देने का पश्चिमी संकल्प कुछ हद तक कमजोर दिखाई दे रहा है।

जेलेंस्की यूरोपीय राजनीतिक समुदाय मंच की बैठक में मौजूद

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की यूरोपीय राजनीतिक समुदाय (EPC) मंच की बैठक में मौजूद हैं। मंच का गठन फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के मद्देनजर किया गया था, जिसने महाद्वीप के राजनीतिक एजेंडे को काफी हद तक बदल दिया और महाद्वीप में शांति एवं स्थिरता पर लंबे समय से चली आ रही मान्यताओं को मूल रूप से कमजोर कर दिया था।

Also read: भारत ने ब्राजील के उद्योगों को अपनी बढ़ती सप्लाई चेन का हिस्सा बनने के लिए किया आमंत्रित

ग्रेनाडा में नेता यूक्रेन के साथ एकजुट

राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य समर्थन के बावजूद, यूक्रेन क्षेत्र को रूसियों के आक्रमण से मुक्त कराने की कोशिश गतिरोध की स्थिति में है। इस बीच, अमेरिका और यूरोपीय संघ दोनों के भीतर आंतरिक कलह के कारण रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दृढ़ विरोध में दरारें दिखाई दी हैं।

ग्रेनाडा में नेता हालांकि इस बात पर ज़ोर देना चाहते हैं कि वे यूक्रेन के साथ एकजुट हैं और यूरोपीय नेता व्यक्तिगत रूप से जेलेंस्की को यह संदेश देंगे, जो गुरुवार को यहां पहुंचे।

First Published : October 5, 2023 | 6:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)