अंतरराष्ट्रीय

जी7 के वित्त मंत्रियों की बैठक खत्म, यूक्रेन को समर्थन देने और रूस पर पाबंदियां लगाने का संकल्प

Published by
भाषा
Last Updated- May 13, 2023 | 10:49 AM IST

जी7 समूह के वित्त मंत्रियों ने शनिवार को यूक्रेन को सहायता प्रदान करने का वादा किया और रूस पर प्रतिबंध लगाने की प्रतिबद्धता जताई।

जापान के निगाता में जी7 समूह के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक प्रमुखों की तीन-दिवसीय वार्ता समाप्त हो गई है। समूह ने एक बयान जारी कर महंगाई को काबू करने और कीमतें बढ़ने से सबसे अधिक मुश्किलों का सामना करने वालों को मदद प्रदान करने का वादा किया।

उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों के विकास के लिए अधिक स्थिर, विविध आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण में सहयोग करने और “विभिन्न समस्याओं से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर आर्थिक लचीलापन बढ़ाने” की प्रतिबद्धता भी जताई।

First Published : May 13, 2023 | 10:49 AM IST