अंतरराष्ट्रीय

Gabriel Attal बने फ्रांस के सबसे युवा प्रधानमंत्री, मैक्रों ने सरकार में किया फेरबदल

अट्टल (34) सरकार के प्रवक्ता और शिक्षा मंत्री के रूप में प्रमुखता से उभरे। वह फ्रांस के ऐसे पहले प्रधानमंत्री भी हैं, जिन्होंने खुद के समलैंगिक होने को छिपाया नहीं है।

Published by
भाषा   
Last Updated- January 09, 2024 | 7:28 PM IST

धुर दक्षिणपंथियों के बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच अपने शेष कार्यकाल के लिए नई शुरुआत करते हुए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को ग्रेब्रियल अट्टल को फ्रांस के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री के तौर पर नामित किया। मैक्रों के कार्यालय ने एक बयान में नियुक्ति की घोषणा की।

अट्टल (34) सरकार के प्रवक्ता और शिक्षा मंत्री के रूप में प्रमुखता से उभरे। वह फ्रांस के ऐसे पहले प्रधानमंत्री भी हैं, जिन्होंने खुद के समलैंगिक होने को छिपाया नहीं है।

उनकी पूर्ववर्ती एलिजाबेथ बोर्न ने विदेशियों को निर्वासित करने की सरकार की क्षमता को मजबूत करने वाले आव्रजन कानून पर हालिया राजनीतिक उथल-पुथल के बाद सोमवार को इस्तीफा दे दिया। मध्यमार्गी मैक्रों (46) का कार्यकाल 2027 में समाप्त हो रहा है, आने वाले दिनों में वह एक सरकार बनाएंगे।

First Published : January 9, 2024 | 7:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)