facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

ट्रंप के संक्रमित होने से चुनावी अभियान पर असर

Last Updated- December 14, 2022 | 11:18 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ट्रंप ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘आज रात, मेलानिया और मेरे कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हम तत्काल क्वारंटीन में जा रहे हैं और उपचार की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। हम इसका एक साथ सामना करेंगे।’ ट्रंप के डॉक्टर ने कहा कि राष्ट्रपति और उनकी पत्नी दोनों अभी स्वस्थ हैं और इलाज के दौरान उन्होंने व्हाइट हाउस में अपने घर में ही रहने का फैसला किया है।
ट्रंप ने गुरुवार रात ट्वीट कर बताया कि उनकी करीब सहयोगी होम हिक्स के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे उनके चुनावी अभियान में बाधा उत्पन्न हो सकती है। अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव है।
दुनिया भर के नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना का संदेश ट्वीट के जरिये दिया। व्हाइट हाउस के बाहर ट्रंप के सभी दौरे और बैठकें रद्द कर दी गई हैं। व्हाइट हाउस ने कई कार्यक्रमों के रद्द होने के बाद बाद नया कार्यक्रम जारी किया है। उन्हें आखिरी बार गुरुवार दोपहर न्यूजर्सी से व्हाइट हाउस लौटते समय देखा गया था। अमेरिका में अभी तक 70 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और दो लाख से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है।
चीन की कोई प्रतिक्रिया नहीं
चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने भी ट्रंप के संक्रमित होने की खबर चलाई और चीन में सरकारी टीवी सीसीटीवी पर इसकी घोषणा की गई। हालांकि चीन की सरकार की ओर से कोई फौरी प्रतिक्रिया नहीं आई है। ट्रंप और उनकी पत्नी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर चीन में इंटरनेट पर सर्वाधिक सर्च की गई।
इस बीच मेलानिया ने ट्वीट किया, ‘जैसा कि इस साल ढेर सारे अमेरिकियों ने किया, ट्रंप और मैं भी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अब क्वारंटीन में हैं। हम ठीक महसूस कर रहे हैं और मैंने अपनी सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। हम एक साथ इससे निपटेंगे।’

First Published - October 2, 2020 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट