अंतरराष्ट्रीय

भारतीय हाई कमिश्नर विक्रम दुरैस्वामी ने किंग्स चार्ल्स को अपना परिचय पत्र सौंपा

Published by
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया
Last Updated- December 09, 2022 | 12:56 PM IST

भारतीय हाई कमिश्नर विक्रम दुरैस्वामी ने गुरुवार को ब्रिटेन के महाराजा किंग चार्ल्स तृतीय को अपना परिचय पत्र सौंपा।

इसी के साथ ब्रिटेन में भारत के नये उच्चायुक्त की तैनाती की औपचारिक शुरुआत हो गयी। सितंबर में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद दुरैस्वामी चार्ल्स तृतीय द्वारा महल में अगवानी किये जाने वाले पहले भारतीय दूत हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान उच्चायुक्त और उनकी पत्नी संगीता सरकारी आवास से महल तक बग्घी में गये। उनके साथ उप उच्चायुक्त सुजीत घोष भी थे।

First Published : December 9, 2022 | 12:56 PM IST